back to top

राजनांदगांव : इस कोरोनाकाल में महापौर हेमा देशमुख नहीं मनाएंगी अपना जन्मदिन….

किसी प्रकार का पुष्पगुच्छ,केक मिठाई के स्थान पर जरूरतमंद लोगों की मदद कर शुभचिंतक दे बधाई

Advertisements

राजनांदगांव 6 जून। राजनांदगांव महापौर हेमा देशमुख ने 8 जून को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी, इस वैश्विक महामारी में राजनांदगांव के लोगों ने अपने बहुत से रिश्तेदारो, संबंधियों एवं दोस्तों को खोया है, कोरोना संक्रमण से महापौर जी कि सासुमां का भी निधन हुआ था। उक्त बातो को ध्यान में रखते हुये एवं कोरोना प्रोटोकल का पालन करतें हुए महापौर जी ने अपना जन्मदिन नहीं मानने का निर्णय लिया है।


महापौर ने अपने शुभचिंतकों से अपील की है कि वह किसी प्रकार के पुष्पगुच्छ और केक मिठाई लेकर न आवें। साथ ही यह भी कहा कि अगर आप किसी भी प्रकार की बधाई एवं शुभकामनाएं देना चाहते है तो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को या इस कोरोना त्रासदी से पीड़ित परिवार की मदद कर बधाई दीजिए।


महापौर हेमा देशमुख ने कोरोना प्रोटोकल को ध्यान में रखकर अपने सहयोगियों एवं शुभचिंतक से प्रत्यक्ष रूप से ना मिलने का निर्णय लिया है।
श्रीमती देशमुख ने विशेष आग्रह करते हुए कहा है कि किसी प्रकार का आयोजन ना करें, पोस्टर, बैनर ना लगाएं, कोरोना संकट से उभरने के लिए सभी को टीका लगानें एवं सभी को मास्क पहने के लिए प्रेरित करें की अपील कि है।

Advertisements

You cannot copy content of this page