राजनांदगांव- प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य परवेज अहमद ने ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr) के अवसर पर राज्य सहित राजनांदगांव जिला को शुभकामनाएं दीं और नागरिकों के कोरोनोवायरस बीमारी (Covid-19) महामारी से जल्द से जल्द उबरने की भी कामना की। ईद-उल-फितर रमजान के पवित्र महीने के आखिरी दिन दुनिया भर के मुसलमानों द्वारा मनाया जाता है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा “ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं। सभी के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं। हम एकसाथ मिलकर वैश्विक महामारी को दूर कर सकते हैं और मानव कल्याण को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर सकते हैं। ईद मुबारक!”
रमजान में महीने भर तक उपवास रखा जाता है, जो चांद दिखने के साथ शुरू और खत्म होता है। यह इस्लामी कैलेंडर के हर नौवें महीने में मनाया जाता है। ये त्योहार इस साल कोरोनोवायरस (Coronavirus) महामारी के बीच मनाया गया, जिसमें दुनिया भर के मुसलमान रोजा रखते हैं या सूरज उगने से लेकर अस्त होने तक उपवास करते हैं।
अहमद ने कहा कि इस साल सभी को निवारक दिशानिर्देशों का पालन करके Covid-19 संकट से उबरने का संकल्प लेना चाहिए और मानवता की सेवा के लिए खुद को समर्पित करना चाहिए।
आइए, हम Covid-19 से निपटने के लिए सभी नियमों के पालन करने का तथा समाज व देश की भलाई के लिए काम करने का संकल्प लें।”










































