back to top

राजनांदगांव: महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने नगर वासियों को ईद-उल-फितर की बधाई दी…

राजनांदगांव: महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने नगरवासियों को ईद-उल-फितर की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने शहर सहित राजनांदगांव जिले की खुशहाली तरक्की और सबके मंगल की कामना की है।

Advertisements

महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा है कि ईद का त्यौहार शांति, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण के संकट काल में शासन के बनाये नियमों का पालन करते हुए ईद का त्यौहार मनायें। उन्होंने कहा है कि संकट के दौर में त्यौहार की खुशियाँ गरीब और जरुरतमंद की मदद कर मनाएँ। साथ ही हम सब वर्तमान संकट से जल्द बाहर आये और ऐसी स्थिति फिर कभी पैदा न हो, इसकी दुआ करें।

Advertisements

You cannot copy content of this page