back to top

राजनांदगांव : ई-रिक्शा में छूटा यात्री का सामान, यातायात पुलिस द्वारा यूनिक नंबर के माध्यम से ई-रिक्शा का पहचान कर सामान सुरक्षित दिलाया…

ई-रिक्शा में छूटा यात्री का सामान, यातायात पुलिस द्वारा यूनिक नंबर के माध्यम से ई-रिक्शा का पहचान कर सामान सुरक्षित दिलाया
राजनांदगांव। आज दिनांक 12.06.2025 को भारती बघेल पति रोशन लाल बघेल निवासी पुरानी बस्ती कोहका भिलाई वार्ड नं. 19 जिला दुर्ग का ई-रिक्शा में सामान छूट जाने से प्रार्थिया द्वारा यातायात शाखा आकर बतायी कि लाल कलर का ई-रिक्शा जिसके पीछे में देवांगन एवं 59 नंबर, पूरा नंबर याद नही है, लिखा हुआ है, अपना पर्स भूल गई हूॅ जिसमें कीमती सामान रखा हुआ है,

Advertisements

बताने पर सउनि शरद मसीह प्र.आर. 464 बीरबल सिंह आरक्षक 1385 रूपेन्द्र वर्मा के द्वारा तत्काल पता तलाश हेतु रवाना होकर आजाद चौक के पास प्रार्थिया द्वारा बताये कलर एवं पीछे में देवांगन जी लिखा हुआ था, जिसमें यातायात शाखा से प्रदाय यूनिक नंबर 659 लिखा हुआ था। ई-रिक्शा चालक से पूछताछ करने पर ई-रिक्शा में यात्री का पर्स छूटना बताया, जिसे यातायात कार्यालय लाकर प्रार्थिया को पूछने पर पर्स अपना होना एवं पूरा सामान चेक करने पर सुरक्षित होना बताई।

जिसे प्रार्थिया को सुपुर्द किया गया। आम लोगों से अपील है कि जिस टेम्पो, आटो, ई-रिक्शा वाहन में यात्रा कर रहे है उसका यूनिक नंबर क्या है एवं यूनिक नंबर देखकर ही टेम्पो, आटो एवं ई-रिक्शा में यात्रा करें। साथ ही सभी टेम्पो, आटो एवं ई-रिक्शा चालक सवारी बिठाने के पहले यात्रियों को अपने यूनिक नंबर से अवगत कराने पश्चात ही सवारी बिठाये। यात्रियों द्वारा अपना कीमती सामान वाहन में भूलने पर यूनिक नंबर के माध्यम से उस वाहन का सम्पूर्ण जानकारी यातायात कार्यालय से ली जा सकती है।

Advertisements

You cannot copy content of this page