back to top

राजनांदगांव  : उडऩदस्ता दल द्वारा परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण…

राजनांदगांव 09 मार्च 2022। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2022 के अंतर्गत आज 9 मार्च 2022 को कक्षा 12 वीं बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत जिले में गठित उडऩदस्ता दल ने परीक्षा केन्द्रों में का आकस्मिक निरीक्षण किया।


कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार जिला स्तरीय उडऩतदस्ता दल का गठन किया गया है। जिला स्तरीय उडऩदस्ता दल क्रमांक 5 के प्रभारी अधिकारी उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. राजीव देवरस अपने दल के साथ अंबागढ़ चौकी और मोहला विकासखंड के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। सहायक अधिकारी व्याख्याता श्री वीरेन्द्र कुमार रंगारी ने बताया कि टीम ने कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मोहला,

स्वामी आत्मानंद स्कूल मोहला, कौडि़कसा, अरजकुंड, आतरगांव, माहुद मचानदुर, छछानपहरी, स्वामी आत्मानंद स्कूल अंबागढ़ चौकी, संस्कार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबागढ़ चौकी, वेशलियन स्कूल अंबागढ़ चौकी, गायत्री विद्या पीठ अंबागढ़ चौकी और बालक शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला अंबागढ़ चौकी का निरीक्षण किया है। जिला स्तरीय उडऩदस्ता दलों द्वारा आज निरीक्षण किए गये परीक्षा केन्द्रों में किसी भी प्रकार का नकल प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संचालित हुई।

Advertisements

You cannot copy content of this page