back to top

राजनांदगांव: उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा भर्ती के लिए 16 जून तक आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 02 जून 2021। जिले में विकासखंडवार 8 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। शालाओं में अंग्रेजी माध्यम व्याख्याता, प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला, शिक्षक, प्रधानपाठक प्राथमिक शाला, सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला, ग्रंथपाल, कम्प्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3, भृत्य, चौकीदार एवं अंशकालीन सफाई कर्मचारी के पदों के संविदा भर्ती के लिए कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव द्वारा आवेदन आमंत्रित किया गया है।

Advertisements

आवेदन 16 जून 2021 तक शाम 5 बजे तक जमा कर सकते है। इच्छुक आवेदक अपना आवेदन पत्र, विज्ञापन एवं विस्तृत जानकारी जिला वेबसाईट  rajnandgaon.nic.in  और  deorajnandgaon.cg.nic.in  से डाउनलोड कर सकते है।

Advertisements

You cannot copy content of this page