back to top

राजनांदगांव : उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस…

राजनांदगांव – गणतंत्र दिवस का 75वीं सालगिरह शहर में बडे ही उत्साह उमंग के साथ मनाया गया। और गणतंत्र की शानदार छंटा भी बिखर रही है। तीन दिन पहले ही रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के कारण आस्था चरम पर रही और अब देशभक्ति का जज्बा देखने को मिल रहा है। देश भक्ति गीतों की धूम मची हुई है। जगह-जगह ध्वजारोहण होगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। सात साल बाद दिग्विजय स्टेडियम में राष्ट्रीय पर्व का मुख्य आयोजन हुआ।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में किया गया। विधायक रायपुर पश्चिम श्री राजेश मूणत गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे। विधायक मूणत सुबह 9 बजे ध्वजारोहण हुआ। मूणत ध्वजारोहण के बाद परेड निरीक्षण एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। वे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किए। इस अवसर सांस्कृक्तिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

झांकियों की प्रस्तुति हुई। * 75 वें गणतंत्र दिवस को लेकर शहर में उत्साह और उंमग का वातावरण था लगभग सात साल बाद मुख्य आयोजन दिग्विजय स्टेडियम में हुआ। कोरोना काल का प्रकोप समाप्त होने से इस बार झांकी भी शामिल हुई और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इससे पहले म्युनिस्पिल स्कूल ग्राउंड में राष्ट्रीय पर्वो का आयोजन होता रहा।

शहर में तिरंगे झंडे की जोरदार बिक्री हुई। देश के गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ कल मनाया गया। कोरोनाकाल समाप्त होने के बाद लोगों में गणतंत्र दिवस को लेकर काफी उत्साह था ।

Advertisements

You cannot copy content of this page