राजनांदगांव : उप तहसील कार्यालय के लिए प्रस्तावित स्थल व भवन का किया निरीक्षण…

राजनांदगांव 22 जुलाई 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह साल्हेेवारा प्रवास के दौरान यहां प्रस्तावित उप तहसील कार्यालय के लिए चिन्हांकित स्थल व प्रस्तावित भवन का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा यहां उप तहसील कार्यालय खोले जाने की घोषणा की गई है। शीघ्र ही उप तहसील कार्यालय का संचालन शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उप तहसील कार्यालय बन जाने से क्षेत्र की जनता को राजस्व संबंधी मामलों के लिए बड़ी सार्थक मदद मिलेगी।

उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए सभी जरूरी कार्रवाई करने कहा है। इस अवसर पर ओएसडी खैरागढ़ श्री जगदीश सोनकर, जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।