back to top

राजनांदगांव : उल्लास के साथ दिया गया मतदान जागरूकता का संदेश…

लोकसभा निर्वाचन 2024

Advertisements

उल्लास के साथ दिया गया मतदान जागरूकता का संदेश

राजनांदगांव 12 मार्च 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह के निर्देशन में जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत सर्वेश्वर दास नगर पालिका निगम स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के सभागार में उपस्थित महिलाओं को उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सहायक नोडल अधिकारी श्रीमती रश्मि सिंह ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी और शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शहर की विभिन्न वार्डों से महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम में जीवन में साक्षरता का महत्व के साथ-साथ मतदान के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई।

महिलाओं ने साक्षरता के महत्व के संबंध में लोगों को जागरूक करने की बात कही। कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की प्राचार्य आशा मेनन एवं पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुनीता खरे एवं शिक्षिकाएं, नगर की महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम में लोकसभा निर्वाचन 2024 के संबंध में मतदान जागरूकता का संदेश दिया गया एवं मतदाता शपथ दिलाई गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page