राजनांदगांव : ऊर्जा एवं जल संरक्षण पर कृषकों के लिये एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यशाला…

राजनांदगांव 09 दिसम्बर 2022। ब्यूरो ऑफ एनर्जी एंफिसेंसी भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा ऊर्जा एवं जल संरक्षण पर कृषकों के लिये एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यशाला जिला पंचायत राजनांदगांव के सभाकक्ष में आयोजित की गई। कार्यशाला में विभिन्न ग्रामों से कुल 80 कृषकों ने भाग लिया।

ऊर्जा एवं जल संरक्षण पर आयोजित कार्यशाला में उप संचालक कृषि जीएस धुर्वे, उप संचालक उद्यानिकी आरके शर्मा, कृषि विश्वविद्यालय के व्याख्याता एके गुप्ता, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी यूएस मौर्य एवं भानुप्रताप, अधीक्षण अभियंता, के्रडा जोनल कार्यालय दुर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेे।

अधीक्षण अभियंता के्रडा जोनल कार्यालय दुर्ग भानु प्रताप द्वारा गोबर गैस, सौर सामुदायिक सिंचाई ऊर्जा, दक्ष उपकरणों एवं ब्यूरो ऑफ एनर्जी एंफिसेंसी द्वारा एसी, फ्रिज, टीवी एवं एलईडी बल्ब में प्रदायित स्टार रेटिंग लेबल के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदाय की गई। सहायक अभियंता के्रडा जिला कार्यालय राजनंादगांव संकेत द्विवेदी द्वारा सौर सुजला योजना के बारे में कृषकों को विस्तार पूर्वक जानकारी एवं सोलर पंपों के अनेक लाभ एवं आय में वृद्वि की जानकारी दी गई। साथ-साथ कृषकों के द्वारा पूछे गये सवालों का संक्षिप्त में जवाब दिया।

कार्यशाला में उप संचालक कृषि जीएस धुर्वे ने कृषकों को सोलर पंपों का उपयोग किये जाने के फायदे बताये एवं जल संरक्षण हेतु स्प्रिंकलर, ड्रिप इरिगेशन एवं अन्य विभागीय महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई। उप संचालक उद्यानिकी आरके शर्मा द्वारा कृषकों को फलदार पेड़, बारामासी फुल-पौधे एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदाय की गई। जिससे कृषक आर्थिक रूप से लाभान्वित हो सकें।

कृषि विश्वविद्यालय के व्याख्याता एके गुप्ता द्वारा रेनवॉटर हारवेस्ंिटग सिस्टम, सोखता गड्ढा एवं वेस्ट वॉटर मैनेजमेंट के बारे में कृषकों को जानकारी दी गई। जिससे कृषक अशुद्ध पानी को रिसायकल कर खेतों में सिंचाई के लिए उपयोग कर सकें। के्रडा से आयुष गार्डिया, मनोज द्विवेदी, धनेश्वर चंद्रवंशी, चंदन वर्मा, धीरज वर्मा, लखन पटेल एवं के्रडा के अन्य सहयोगी स्टाफ उपस्थित रहे।