back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर के प्रयासों से खुला ग्राम मालपुरी में नवीन गौठान…

– कलेक्टर ने किया मालपुरी गौठान का निरीक्षण
– गौठान में कुक्कुट शेड, मशरूम शेड और आजीविका केंद्र संचालित करें
– महिला समूह के आजीविका संवर्धन और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए बनें सशक्त केंद्र
– पैरादान करने  बिंदु साहू का कलेक्टर ने किया सम्मान
– गौठान में तार फेसिंग के लिए तत्काल 3 लाख रूपये की दी स्वीकृति

Advertisements

राजनांदगांव 09 दिसम्बर 2022। कलेक्टर डोमन सिंह के प्रयासों से राजनांदगांव जनपद पंचायत के मालपुरी  में नवीन गौठान  संचालित किया जा रहा है। गौठान में गोबर खरीदी का कार्य शुरू हो गया है। 1 माह के भीतर 10 क्ंिवटल गोबर की खरीदी की गई है। कलेक्टर ने आज यहां पहुंचकर गौठान संचालन और गतिविधियों की जानकारी ली। कलेक्टर ने इस दौरान कहा कि गौठान महिला समूहों के लिए आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका बने इसे ध्यान में रखते हुए आजीविका संवर्धन से संबंधित गतिविधियों का संचालन करें।

इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि गौठान में अतिशीघ्र कुक्कुट व मशरूम शेड और आजीविका केंद्र स्थापित करें। इसके लिए तत्काल राशि की स्वीकृति देने की सहमति दी। कलेक्टर ने कहा कि गौठान महिला समूह के लिए आमदनी अर्जित करने का सशक्त माध्यम है और इसके माध्यम से महिला समूह अपने प्रयासों और हुनर के दम पर आगे बढ़ सकती है। कलेक्टर ने यहां पैरादान करने आए बिंदु साहू को सम्मानित किया।
कलेक्टर ने कहा कि आप अपने सिर में ग_ा बांधकर यहां पैरा पहुंचाने आई हैं, यह िदेखकर मुझे काफी प्रसन्नता हो रहा है। श्रीमती बिंदु साहू अपने घर के बीयारा से ग_ा बांधकर गौठान में पैरा प्रदान करने आई थी।

कलेक्टर ने गौठान समूह को आवश्यक सुझाव और निर्देश देते हुए गौठान में आए हुए पैरा के रखरखाव के लिए शेड में रखने, कुट्टी कर रखने अथवा रोलिंग कर रखने का सुझाव दिया। कलेक्टर ने गौठान की सुरक्षा के लिए फेसिंग करने निर्देशित किया। कलेक्टर ने 3 लाख रूपए की तत्काल स्वीकृति देते हुए गौठान में तार फेंसिंग करने कहा। जिससे सुरक्षा के साथ गौठान का उचित रख रखाव के साथ संचालन किया जा सके। गांव की सरपंच श्रीमती दिव्या हिरवानी ने कलेक्टर का आभार व्यक्त किया और उन्होंने फेसिंग के लिए शेष राशि पंचायत फंड से करने की अपनी सहमति दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page