back to top

राजनांदगांव : पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन 19 दिसम्बर को…

राजनांदगांव 09 दिसम्बर 2022। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा राजनांदगांव जिले में पटवारी के कुल 15 पदों के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। परीक्षा के मेरिट के आधार पर 15 पदों के लिए 45 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन हेतु चिन्हांकित किया गया है।

Advertisements

चिन्हांकित उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन चयन समिति द्वारा सोमवार 19 दिसम्बर 2022 को प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 44 भू-अभिलेख शाखा राजनांदगांव में किया जाएगा। निर्धारित तिथि को दस्तावेजों के सत्यापन में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को पुन: सत्यापन हेतु नहीं बुलाया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट द्धह्लह्लश्चह्य:// https://rajnandgaon.nic.in  से प्राप्त की जा सकती है।

Advertisements

You cannot copy content of this page