back to top

राजनांदगांव : एकलव्य विद्यालय पेण्ड्री के तीन छात्रों का एमबीबीएस के लिए चयन…


राजनांदगांव 19 अक्टूबर 2024। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव के तीन छात्रों का एमबीबीएस के लिए चयन हुआ है। जिसमें सत्र 2020-21 में कक्षा 12वीं के छात्र रविन्द्र कुमार तोप्पा का शासकीय मेडिकल कॉलेज कांकेर, छात्र टेमन लाल का शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ एवं छात्र कुलेश्वर ठाकुर का शासकीय मेडिकल कॉलेज महासमुंद में सत्र 2024-25 में एमबीबीएस के लिए चयन हुआ है।

Advertisements

संस्था के प्राचार्य श्री अमीय श्रीवास्तव एवं विद्यालय परिवार ने चयनित विद्यार्थियों को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page