
एक बार पुनः उमेश काकिरवार ने संस्कारधानी राजनांदगांव का किया नाम रोशन कॉमरेड्स मैराथन 2025 में शानदार प्रदर्शन
राजनांदगांव । “अल्टीमेट ह्यूमन रेस कॉमरेड्स मैराथन 89.98 किमी (अधिकृत दूरी) साउथ अफ्रीका के पिएटर्मारिट्जबर्ग से डरबन तक। 12 घंटे से कम समय में फिनिश करके कांस्य पदक हासिल किया। मेरी पहली कॉमरेड्स मैराथन और अब तक की सबसे लंबी दूरी जिसे मैंने दौड़ा है। मैं उस दौड़ के स्टार्ट और फिनिश लाइन पर खड़ा था जिसका मैंने लंबे समय से सपना देखा था। शोशोलोजा गीत और जूतों की आवाज सुनकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए थे, जब मैं उन धावकों में से एक था जो अल्टीमेट ह्यूमन रेस दौड़ रहे थे।

इस 90 किलोमीटर की दौड़ में मैंने एक अनोखी रणनीति अपनाई। मैंने 90 किलोमीटर को 90 बार दौड़ा, हर एक किलोमीटर को एक लक्ष्य बनाया। मैंने हर एक किलोमीटर को अच्छी तरीके से समय पर पूरा करने की कोशिश की। कुछ किलोमीटर में मैं सफल हुआ, और कुछ में असफल। असफल हुए किलोमीटर को मैंने अगले कुछ किलोमीटर में डिवाइड किया और फिर अगले कुछ किलोमीटर को अपने लक्ष्य वाले किलोमीटर में दौड़ने के लिए अपने आप को प्रेरित किया।
शानदार तरीके से मैं इस 90 किलोमीटर को दौड़ा और मुझे कभी भी अपनी असफल होने की गुंजाइश नजर नहीं आई मैं इस उपलब्धि का श्रेय अपने बेटी और पत्नी को देता हूं, जो मेरे लिए सबसे बड़ा समर्थन प्रणाली हैं, और अपने टीम @राजनांदगांव रनर्स को, जिनकी वजह से आज मैं एक धावक के रूप में जाना जाता हूं। अभी मेरे दिल में अपनी सबसे लंबी दौड़ पूरी करने का बहुत आनंद है, और कल अपनी क्षमता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का संतोष है। दौड़ने के 8 वर्षों में, मैं इससे अधिक कुछ नहीं मांग सकता था भगवान का शुक्रगुज़ार हूं









































