back to top

राजनांदगांव: दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान करने गांधी सभागृह में 12 मार्च को शिविर…

राजनांदगांव 10 मार्च। जिला कार्यालय समाज कल्याण जिला राजनांदगांव द्वारा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एग्रीकल्चर एन्श्युरेंस कम्पनी आफ इंडिया लिमिटेड (।प्ब्) के निगमीत समाजिक दायित्व (ब्ैत्) भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) जबलपुर द्वारा राजनांदगांव जिले के दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु दिनांक 12 मार्च 2026 दिन गुरूवार को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक गांधी सभागृह राजनांदगांव में जनपद पंचायत राजनांदगांव एवं नगर निगम क्षेत्र राजनांदगांव के दिव्यांग जनों का मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आवश्यकता अनुसार निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण 40 प्रतिशत से उपर के दिव्यांग जनों को उपलब्ध कराने हेतु चिन्हांकित किया जावेगा।

Advertisements


महापौर श्री मधुसूदन यादव ने दिव्यागजनांे से शिविर का लाभ लेकर सहायक उपकरण प्राप्त करने की अपील की है वही निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने कहा कि एैसे दिव्यांग जन जिनकी मासिक आय 22 हजार 5 सौ रूपये प्रति माह से कम हो अपने साथ आय प्रमाण पत्र, मोबाईल नंबर एवं यूडीआइडी प्रमाण पत्र व आवासी प्रमाण पत्र हेतु आधारकार्ड की छाया प्रति अपने साथ अनिवार्य रूप से लाकर शिविर स्थल पर उपस्थित होना सूनिश्चित करें।

Advertisements

You cannot copy content of this page