back to top

राजनांदगांव: महापौर पानी, सफाई देखने सुबह पहुॅचे नंदई, आर्शीवाद कालोनी व महेश नगर…

राजनांदगांव 10 मार्च। मूलभुत सुविधा बिजली,पानी, सफाई संबंधी समस्या से अवगत होने महापौर श्री मधुसूदन यादव द्वारा वार्डो में निरीक्षण कर वार्डवासियों से रूबरू हो जानकारी ले रहे है। इसी कडी में वार्ड नं. 40 व 44 के नंदई व शिव कालोनी, आर्शीवाद कालोनी एवं महेश नगर क्षेत्र मेें साफ सफाई एवं पेयजल के लिए महापौर श्री यादव आज सुबह बाजार विभाग की प्रभारी सदस्य श्रीमती केवरा वियज राय, पार्षद श्री सतीश साहू, श्री सेवक उईके व श्री अरूण साहू तथा निगम के तकनीकि एवं स्वास्थ्य अधिकारी के साथ जायजा लेकर वार्ड एवं कालोनीवासियोे से रूबरू हो चर्चा किए।

Advertisements


सर्वेश्वरदास स्कूल मैदान में पंेशन भवन के लिए भवन का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को भवन में रंग-रोगन कर व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। साथ ही नंदई एवं महेश नगर व कालोनी क्षेत्र में साफ सफाई का जायजा लेकर महापौर श्री यादव कालोनी वासियों के चर्चा किए। उन्होंने कहा कि कचरा नाली व रोड मंे न डाले, बल्कि घर में ही कचरा पृथककर डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाली स्वच्छता दीदीयो को देवे तथा डस्टबिन का उपयोग करे। उन्होंने नंदई में दुकानदारो से डस्टबिन रखने समझाईस दिये तथा निगम के अधिकारियो से कहा कि मुक्कड के कचरे को रोड में फैलने से रोकने प्रतिक्षालय को हटाकर उसी स्थान पर कचरा डालने व्यवस्था करे तथा कचरा उठाकर सफाई भी करावे, जिससे रोड में कचरा न फैले।


महापौर श्री यादव ने आर्शीवाद कालोनी में पानी की समस्या पर शिव कालोनी से पाईप लाईन विस्तार कर आर्शीवाद कालोनी से जोडने कहा, जिससे कालोनी में पर्याप्त पानी मिल सकें। साथ ही उन्होंने महेश नगर में गंदा पानी निकासी के साधन के लिये नाली निर्माण करने कार्यवाही करने कहा तथा गैग लगाकर साफ सफाई कराने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किये।

Advertisements

You cannot copy content of this page