back to top

राजनांदगांव : एनएसएस कैम्प बखत रेंगाकठेरा में पढाया यातायात जागरूकता का पाठ…


राजनांदगांव – दिनांक 30.01.24 को सड़क सुरक्षा प्रबंधन पर आधारित चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन
34वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के पन्द्रहवें दिन पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक, यातायात श्री हेमप्रकाश नायक के मार्गदर्शन में सउनि कमलकिशोर श्रीवास्तव, प्र.आर. अनुरंजन बारा,

Advertisements

आर. आशीष पाटिल द्वारा शासकीय दिगिवजय महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित विशेष शिविर बखत रेंगाकठेरा में एनएसएस प्रभारी, छात्र-छात्रओं एवं ग्रामीणों को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देकर यातायात उल्लंघन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे बताया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 लाभार्थी सम्मिलित हुए।


दिनांक 30.01.2024 को प्रातः 10.00 से 13.00 बजे के मध्य स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा प्रबंधन पर आधारित ‘‘चित्रकला व स्लोगन’’ प्रतियोगिता का आयोजन यातायात कार्यालय राजनांदगांव में किया गया है। जिसमें जिले के सभी स्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते है।


जन-जागरूकता अभियान के तहत यातायात रथ के माध्यम से मोतीपुर, नवागांव, बापूटोला, सुकुल दैहान, बम्हनी, हरदी टेका, भानपुरी, मुसरा कला बाजार, मुसरा खुर्द, छीपा मेला, गातापार, धर्मापुर, बरगाही, डिलापहरी, एनएसएस कैम्प बखत रेंगाकठेरा में पाम्पलेट वितरण कर आम लोगो को यातायात नियमों का पालन करने अपील की गयी।


राजनांदगांव यातायात पुलिस आम लोगो से अपील करती है कि नशे के हालत में कभी भी वाहन न चलाये, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन न चलायें, दुपहिया वाहन में तीन सवारी न चले, वाहन चलाते समय मोबाईल मे बात न करे, तेज गति से वाहन न चलाये, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगायें। नियंत्रित गति में वाहन चलायें, सम्पूर्ण यातायात नियमों का पालन करें। जिससे किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना न हो एवं किसी भी प्रकार की जन-धन की हानि न हों।

Advertisements

You cannot copy content of this page