back to top

राजनांदगांव : एफसीआई ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ हमाल हुए लामबंद, पार्षद गगन आईच के नेतृत्व में एडीएम को सौंपा गया ज्ञापन…

राजनांदगांव – नियमितीकरण सहित अधूरे वेतन भुगतान क़ो लेकर आज स्थानीय एफसीआई गोदाम में कार्यरत 56 हमाल भाइयों नें एडीएम सीएल मारकंडे क़ो ज्ञापन सौंपा और शीघ्र न्याय दिलाने की मांग किये l

Advertisements

उल्लेखनीय हैँ कि वर्तमान में भारतीय खाद्य निगम गोदाम ( एफसीआई ) राजनांदगांव में जय महालक्ष्मी हमाल कल्याण केंद्र राजनांदगांव के अंतर्गत कुल 16 गैंग के 224 मजदूरों के माध्यम से कार्य किये जा रहें हैँ l चुंकि वहाँ पर ठेका प्रथा होने की वजह से कार्य संचालन की जिम्मेदारी ठेकेदार उदय सिंह के पास सुरक्षित हैँ, ठेकेदार द्वारा मनमानी करते हुए चार गैंग के हमालों क़ो अपनी मनमर्जी के हिसाब से पेमेंट काटकर भेदभावपूर्ण भुगतान बिचौलिए के माध्यम से किया जा रहा हैँ।

गगन आईच नें बताया कि पूर्व में हमाल भाइयों क़ो नियमतः न्याय संगत नियमित भुगतान ना दिए जाने क़ो लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह तथा सांसद संतोष पाण्डेय क़ो आवेदन के माध्यम से अवगत कराया गया था जिसके पश्चात् उन्होंने एफसीआई रायपुर के कर्तव्यनिष्ट अधिकारीयों क़ो निर्देशित करते हुए मामले क़ो तत्काल निराकृत करने क़ो कहा था, जिसके पश्चात् रायपुर एफसीआई के वरिष्ठ अधिकारीयों नें ठेकेदार क़ो आदेश देते हुए मामले क़ो शीघ्र दूर करने क़ो कहा था।

किंतु एफसीआई ठेकेदार उदय सिंह द्वारा चार गैंग के उन 56 हमालों क़ो अभी भी अपनी मनमर्जी के हिसाब से पेमेंट काटकर भेदभावपूर्ण भुगतान किया जा रहा हैँ l

आज ठेकेदार द्वारा किये जा रहें भेदभावपूर्ण रवैयें क़ो लेकर चार गैंग के कुल 56 हमालों नें एडीएम सीएल मारकंडे क़ो विनम्रता पूर्वक आग्रह करते हुए ज्ञापन सौंपा, एडीएम सीएल मारकंडे नें एफसीआई के जिम्मेदार अधिकारीयों से चर्चा कर शीघ्र यथासंभव न्याय दिलाने की बात कही l

Advertisements

You cannot copy content of this page