back to top

राजनांदगांव : एयर इंडिया की फ्लाइट को बम से उडाने की धमकी, चार नाबालिक गिरफ्तार…

राजनांदगांव – सोशल मीडिया X पर एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर 119 को बम से उडाने की धमकी देने वाले चार नाबालिक सहित एक आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने राजनांदगांव से गिरफ्तार किया है। एयर इंडिया की फ्लाईट नम्बर 119 जो कि मूम्बई से न्यूर्याक के लिए उडान भरी थी जिसे धमकी के बाद दिल्ली एयर पोर्ट पर इमरजेंसी लैडिग कराई गई है ।

Advertisements

आरोपीयो ने ट्यूटर एकाऊन्ट मे पोस्ट कर विमान को बम से उडाने की धमकी दी थी ।इस पूरे मामले में गृह मंत्रालय और मुंबई पुलिस ने टवीटर हैंडल पर पाया कि टिवीट राजनांदगांव से किया गया है ।

इस आधार पर दिल्ली पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस ने एक टीम गठित कर राजनांदगांव पहुची और राजनांदगांव पुलिस की मदद से चारो नाबालिको सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है राजनांदगांव जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने इसकी पुष्टी की है और महाराष्ट्र पुलिस व्दारा इसकी विवेचना किए जाने की बात कही है ।

Advertisements

You cannot copy content of this page