back to top

राजनांदगांव: ऑटों में छूटा यात्री का सामान यूनिक नंबर के माध्यम से ऑटों पहचान कर सामान सुरक्षित दिलाया….

दिनांक 23.12.2025 को वंदना सहारे पति विनोद सहारे निवासी बरगा जिला राजनांदगांव का ई-रिक्शा में सामान छूट जाने से प्रार्थिया द्वारा यातायात शाखा आकर बतायी कि मै बरगा चौक में ऑटों में बैठकर रेल्वे स्टेशन गई एवं उतरते समय कीमती सामान से भरा बैग ऑटों में भूल गई एवं ऑटो निकल गया जो सीधे यातायात कार्यालय आकर यातायात पुलिस से संपर्क किये यातायात पुलिस के सहयोग से कंट्रोल रूम में सीसीटीव्ही कैमरा के माध्यम से उस ऑटों का पता लगाये जिसमें यूनिक नंबर 197 एवं वाहन क्रमांक सीजी 08 एस 0691 लिखा था

Advertisements

, उस ऑटों चालक को यातायात पुलिस द्वारा संपर्क कर यातायात शाखा बुलाये जो सामान से भरा बैग अपने पास रखा था जिसे सुरक्षित वापस दिलाया गया जो अपना सामान चेक करने पर सुरक्षित होना बताई जिसे प्रार्थिया को सुपुर्द किया गया। अपने सामान पाकर वंदना सहारे खुश होकर यातायात पुलिस का आभार व्यक्त कियें। आम लोगों से अपील है

कि जिस टेम्पो, आटो, ई-रिक्शा वाहन में यात्रा कर रहे है उसका यूनिक नंबर क्या है एवं यूनिक नंबर देखकर ही टेम्पो, आटो एवं ई-रिक्शा में यात्रा करें। साथ ही सभी टेम्पो, आटो एवं ई-रिक्शा चालक सवारी बिठाने के पहले यात्रियों को अपने यूनिक नंबर से अवगत कराने पश्चात ही सवारी बिठाये। यात्रियों द्वारा अपना कीमती सामान वाहन में भूलने पर यूनिक नंबर के माध्यम से उस वाहन का सम्पूर्ण जानकारी यातायात कार्यालय से ली जा सकती है।

Advertisements

You cannot copy content of this page