back to top

राजनांदगांव : औंधी में विशाल वन महोत्सव का हुआ आयोजन…

  • संसदीय सचिव श्री इंद्रशाह मंडावी ने किया पौधरोपण
  • विभिन्न प्रजातियों के पौधों का किया गया पौधरोपण

राजनांदगांव वन विभाग द्वारा वन परिक्षेत्र दक्षिण मानपुर अंतर्गत पुलिस ग्राऊंड औंधी में विशाल वन महोत्सव कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी, पुलिस अधीक्षक श्री डी श्रवण, वन मंडाधिकारी राजनांदगांव एन गुरूनाथन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी उपस्थित थे।

इस अवसर पर विद्युतविहीन ग्रामों के ग्रामीणों को वन प्रबंधन समितियों के माध्यम से नि:शुल्क सोलर लैम्प वितरण किया गया। साथ ही पौधा तुंहर दुआर हरियर प्रयास योजना के तहत पौधा वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर जनपद सदस्य सुखमबाई खरे, सरपंच औंधी कैलाश मंडावी, उप सरपंच श्रवण बढ़ई, सरपंच साल्हेभट्टी आत्मारामए, लच्छू साबले, शमीम तिगाला, घसियाराम नाग, पंडित कोर्रोम, हेमन्त मिंच, पुष्पा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मानपुर डीडी मंडले, तहसीलदार मानपुर उर्वशा, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी कौशिक, उप वनमंडलाधिकारी उप वनमंडल मानपुर आरके गजभिये, परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण मानपुर मोहम्मद अय्यूब शेख, वन परिक्षेत्र अधिकारी उत्तर मानपुर किशोरी लाल साहू, वनक्षेत्रपाल (प्रशिक्षु) सुश्री पल्लवी गंगबेर, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी औंधी दिलीप कुमार दीक्षित, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी नवागढ़ अनुराग राय, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी मन्नूलाल साहू, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी सीतागांव भुवनलाल चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधि, वन प्रबंधन समिति के सदस्य, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page