back to top

राजनांदगांव : कमरे का ताला तोड़कर नगदी रकम सहित आभूषण की हुई चोरी…

राजनांदगांव घर के कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नगदी रकम एवं आभूषण की चोरी कर ली। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ठेलकाडिह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरका टोला में गत रात्रि एक मकान के कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने का मंगलसूत्र, चांदी का करधन ,दो नग चांदी की अंगूठी, 2 जोड़ी बच्चे का चांदी का कड़ा, 4 जोड़ी चांदी का लॉकेट ,चांदी का करधन तथा नकदी रकम 900 रुपए की चोरी कर ली।


घटना की रिपोर्ट प्रार्थी रोशन गंधर्व ने दर्ज कराया है पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है इस प्रकार की घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है।

Advertisements

You cannot copy content of this page