राजनांदगांव : कमला कालेज में वार्ड नं. 20,21,22,44 व 45 के लिये 14 मई को समाधान शिविर…

कमला कालेज में वार्ड नं. 20,21,22,44 व 45 के लिये 14 मई को समाधान शिविर

Advertisements

उक्त वार्डो के वार्डवासियो की समस्याओं का समाधान बताने तथा योजना का लाभ देने शिविर

राजनांदगांव 12 मई। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम जनता को शासन की योजनाओं का लाभ देने उनसे संवाद स्थापित करने तथा उनकी समस्याओ के निराकरण के लिये प्रदेश में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन एक माह से किया जा रहा है।

जिसके तहत प्रथम चरण नागरिको से समस्या संबंधी आवेदन प्राप्त करने के पश्चात द्वितीय चरण में उसका समाधान कर आवेदको के समस्याओं का समाधान बताने तृतीय चरण में निगम सीमाक्षेत्र के वार्डो में 5 मई से 31 मई 2025 तक प्रातः 10 बजे से संध्या 5 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में नगर निगम के अलावा अन्य शासकीय विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रह कर आमजनों को उनकी समस्या का समाधान बतायेगे तथा उन्हें राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ड्राईविंग लायसेंस का वितरण कर अन्य शासकीय योजना का लाभ दिया जायेगा।


शिविर के संबंध में निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि समाधान शिविर की कडी में 14 मई बुधवार को वार्ड नं. 20,21,22, 44 व 45 के लिये कमला कालेज में प्रातः 10 बजे से संध्या 5 बजे तक समाधान शिविर लगाया जायेगा।

जिसमें उपरोक्त वार्ड के नागरिक जिनके द्वारा अपनी समस्या संबंधी आवेदन दिये है, उनका समाधान बताया जायेगा। साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ भी दिया जायेगा। उन्होंने उपरोक्त 5 वार्ड के वार्डवासियों से शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओ का समाधान जान, शासन की योजनाओ का लाभ लेने की अपील की हैै।