back to top

राजनांदगांव : करवाचौथ के पर्व पर सुहागिन महिलाए तैयारी मे जुटी ,करवा सहित पूजन सामाग्री से सजा बाजार…

राजनांदगांव जिले मे करवा चौथ का पर्व 13 अक्टूबर गुरुवार को धूमधाम से मनाया जायेगा ।सुहागिन महिलाए जहां करवा चौथ की तैयारी मे जुटी हुई है वही करवा सहित पूजन सामाग्री का बाजार सजा हुआ है।

Advertisements


महिलाएं दिनभर खरीदारी कर रहीं हैं। सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। करवाचौथ के पर्व पर बाजार में मिट्टी के बने करवा, पूजन सामग्री की दुकानें भी सजी गई हैं। मिट्टी के करवा 50 से 70 रुपए तक बिक रहे हैं। करवाचौथ के पर्व से पहले सराफा, साड़ी का बाजार गुलजार हो गया है। इस व्रत में महिलाएं नई साड़ी, गहने का श्रृंगार कर पूजा करती हैं।

महिलाएं इस दिन भगवान शिव-पार्वती, गणेश, कार्तिकेय, चंद्रमा की पूजा करती हैं। इस रात में छलनी में चांद का दीदार कर अघ्र्य चढ़ाकर व्रत खोलती हैं। करवा का बाजार सजाई एक महिला दुलारी प्रजापति का कहना है कि मिट्टी के करवा 50 से 70 रुपये तक बिक रहे हैं। कोरोना के चलते पिछले वर्ष यह पर्व ठण्डा रहा है इस बार लगातार हो रही बारिश ने कुम्हारो के करवा निर्माण को प्रभावित किया है ।

करवा चौथ पर्व को लेकर खरीददारी करने पहुची महिलाऔ का कहना है कि करवा चौथ की तैयारी मे जुटी हुए उन्होने बतायाकि सुहागिन महिलाए अपने पति के दीर्धायु के लिए निर्जला व्रत करती है और चन्द्र को अध्द्र देकर उपवास खोलती है ।

करवा चौथ पर्व को लेकर फैसी चुडिया का भी बाजार सजा हुआ है वही कपडो की दुकानो मे भीड देखी जा रही है ।इसी तरह कुछ महिलाए आन लाईन शापिंग करने मे जुटी हुई है ।

Advertisements

You cannot copy content of this page