राजनांदगांव : करोड़ों की बैंक फ्रॉड में एक्सिस बैंक का पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार , पत्नी भी थी शामिल…

🔶 डोंगरगढ़ एक्सिस बैंक शाखा का मामला
🔶 अब तक 43 शिकायतें, 2.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी उजागर

राजनांदगांव/डोंगरगढ़, 03 अगस्त 2025 एक्सिस बैंक डोंगरगढ़ शाखा में कार्यरत रहा पूर्व कर्मचारी उमेश गोरले द्वारा बैंक खाताधारकों के साथ लगभग 2.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामले में उसकी पत्नी उषा गोरले को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया गया।

फ्रॉड का तरीका:

आरोपी उमेश गोरले ने बैंक में कार्यरत रहते हुए ग्राहकों के नाम से फर्जी ऋण स्वीकृत करवाए, उनके खातों से अनुचित तरीके से नेट बैंकिंग, चेक व FD के माध्यम से राशि आहरित की। प्राप्त राशि को वह मन्नापुरम गोल्ड लोन खाते में ट्रांसफर करता, जो उसके निजी खाते से लिंक था।

इसके बाद वह फ्रॉड की राशि को अपने SBI और Axis Bank खातों में ट्रांसफर कर अपनी पत्नी उषा गोरले और मां तारादेवी गोरले के खातों में भेजता था। पत्नी उषा को इन पैसों की जानकारी होती थी।

जब्त सामग्री:

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्न सामग्री जब्त की है:

एक ह्युंडई क्रेटा कार

बॉन्ड पेपर

एक लैपटॉप

एक मोबाइल फोन

बैंक पासबुक व एटीएम कार्ड

मामले की शुरुआत:

शाखा प्रबंधक रिंकू कुमार (उम्र 37 वर्ष) ने 26 जुलाई 2025 को डोंगरगढ़ थाना में शिकायत दी, जिसके आधार पर अपराध क्रमांक 377/2025, धारा 318(4), 316(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस कार्यवाही में योगदान:

इस गंभीर मामले की जांच के लिए

पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग,

अति. पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा,

एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम
द्वारा विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।
थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. उमेश गोरले, पिता स्व. नत्थुलाल गोरले, उम्र 46 वर्ष, निवासी बुधवारी पारा, गुरुद्वारा के पीछे, डोंगरगढ़
  2. उषा गोरले, पत्नी उमेश गोरले, उम्र 43 वर्ष, निवासी बुधवारी पारा, डोंगरगढ़

जांच जारी, मां की भूमिका संदिग्ध:

प्रारंभिक जांच में उमेश की मां तारादेवी गोरले का खाता भी आरोपी के मोबाइल नंबर व ईमेल से लिंक पाया गया है। उनकी भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है।

विशेष योगदान देने वाली टीम:

निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह

उप निरीक्षक भुषण चंद्राकर, नरेश बंजारे

प्र.आर. अखिल अम्बादे

आरक्षक लीलाधर मंडलोई, चितेश गात्रे, अजय पाटले