back to top

राजनांदगांव: सोशल मीडिया पर PWD कर्मचारी बनकर की ठगी, 7.35 लाख की धोखाधड़ी कर हुआ फरार…

फेसबुक के जरिए की पहचान, शादी का रिश्ता लेकर घर पहुँचा
एक्सीडेंट का बहाना बनाकर ऐंठे साढ़े सात लाख रुपए
आरोपी के खिलाफ BNS की धारा-318(4), 69 के तहत मामला दर्ज
फिलहाल आरोपी फरार, पुरानी बस्ती थाना रायपुर में दर्ज है केस

Advertisements

राजनांदगांव। प्रार्थीया ने 31 जुलाई 2025 को थाना पुरानी बस्ती रायपुर में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी जय प्रकाश बघेल, पिता राजकुमार बघेल, उम्र 30 वर्ष, निवासी ढनढन, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) ने फेसबुक के माध्यम से उससे पहचान बनाई।

आरोपी ने खुद को पीडब्ल्यूडी में कार्यरत सिविल इंजीनियर बताकर विवाह का प्रस्ताव दिया और परिवार से मिलकर रिश्ता तय किया।

इसके बाद आरोपी ने झूठा एक्सीडेंट का बहाना बनाकर अलग-अलग किस्तों में फोन-पे के जरिए कुल 7,35,000 रुपए की ठगी की।

पूरा मामला सामने आने पर प्रार्थीया की शिकायत पर थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 379/2025 धारा-318(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसके अलावा आरोपी के खिलाफ धारा-69 BNS के तहत अपराध क्रमांक 254/2025 भी दर्ज है, जिसमें वह अभी फरार है।

आरोपी का विवरण:

नाम: जयप्रकाश बघेल

पिता का नाम: राजकुमार बघेल

उम्र: 30 वर्ष

निवासी: ढनढन, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़

Advertisements

You cannot copy content of this page