राजनांदगांव: कलार समाज नारी शक्ति निर्मला जितेंद्र सिन्हा जिला महिला मंच अध्यक्ष ने अपने पदाधिकारियो के साथ ली शपथ…


राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ ड़ड़सेना कलार समाज के द्वारा नए पदाधिकारी की शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सिन्हा कलार समाज की एक अलग पहचान है।


डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम पेण्ड्री में उनके पहुंचते ही समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया छत्तीसगढ़ संस्कृति के बाजे गाजे के साथ मंत्री को कार्यक्रम स्थल तक लेकर आए। मंत्री ने समाज के कुलदेवी माता बहादुर कलारिन देवी एवं भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्या अर्पण किया छत्तीसगढ़ डडसेना कलार सिन्हा समाज के शपथ ग्रहण समारोह एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।


सिन्हा समाज के नवनिर्वाचित नारी शक्ति को शपथ दिलाई गईं नारी शक्ति में श्रीमती निर्मला जितेंद्र सिन्हा अध्यक्ष जिला महिला मंच ,चंद्रा सिन्हा जिला महिला मंच महामंत्री, हंसा सिन्हा कोषाध्यक्ष, पूर्णिमा सिन्हा उपाध्यक्ष,जिला कार्यकारिणी सदस्य उषा सिंन्हा,पुष्पा सिन्हा,दुर्गा सिन्हा,अनीता सिन्हा,धनेश्वरी सिन्हा, ममता सिन्हा सहित अन्य ने शपथ ली।
महिला मंच द्वारा वर्षों से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान दे रहे हैं उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।


इस कार्यक्रम में श्री जायसवाल के अलावा भाजपा के प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व विधायक कोमल जंघेल,जिला पंचायत सदस्य प्रशांत कोडापे, प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा,प्रदेश महामंत्री रिखीराम सिन्हा, संरक्षक दीपक सिन्हा,चंद्रिका प्रसाद ड़ड़सेना,प्रदेश महामंत्री रिखीराम सिन्हा,देवेंद्र जायसवाल, जिला अध्यक्ष शिव शंकर ड़ड़सेना, महामंत्री गंगाराम सिन्हा, कोषाध्यक्ष पूनम चंद सिन्हा, युवा मंच जिला अध्यक्ष लुकेश सिन्हा,प्रेमलाल सिंह भोज राम ड़ड़सेना तेखन सिन्हा सहित आदि मौजूद रहे।