back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर के निर्देश पर मास्क नहीं लगाने वालों पर की जा रही चालानी कार्रवाई…

जिले के नगरीय निकायों में 317 लोगों पर 62 हजार 750 रूपए का अर्थदण्ड

Advertisements

नगरीय प्रशासन द्वारा कोविड प्रोटोकाल के लिए किया जा रहा जागरूक

राजनांदगांव – कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण के लिए मास्क नहीं लगाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 1 जनवरी से अब तक नगरीय निकायों द्वारा 317 लोगों से 62 हजार 750 रूपए की चालानी कार्रवाई की गई। इसके अंतर्गत नगरीय निकाय राजनांदगांव में 171 लोगों से 29 हजार 250 रूपए की चालानी कार्रवाई की गई। इसी प्रकार नगरीय निकाय डोंगरगढ़ में 23 लोगों से 5 हजार 900 रूपए, नगरीय निकाय खैरागढ़ में 21 लोगों से 10 हजार 500 रूपए, नगरीय निकाय छुईखदान में 8 लोगों से 4 हजार रूपए, नगरीय निकाय छुरिया में 7 लोगों से 2 हजार 100 रूपए, नगरीय निकाय गण्डई में 9 लोगों से 4 हजार 500 रूपए, नगरीय निकाय डोंगरगांव में 42 लोगों से 2 हजार 300 रूपए और नगरीय निकाय अम्बागढ़ चौकी में 36 लोगों से 4 हजार 200 रूपए की चालानी कार्रवाई की गई।

नगरीय प्रशासन द्वारा मास्क नहीं लगाने वालों पर चालानी कार्रवाई करते हुए मास्क लगाने की समझाईश दी जा रही है। साथ ही नगरीय प्रशासन द्वारा नागरिकों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और हाथों को सेनेटाईज करने तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों में नहीं जाने के लिए लगातार मुनादी कराई जा रही है। नागरिकों को समझाईश दी जा रही है कि आवश्यकता पडऩे पर ही घर से बाहर जाएं। घर से बाहर निकलने पर मास्क का उपयोग जरूर करें। सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण आने पर कोविड टेस्ट जरूर कराएं।

Advertisements

You cannot copy content of this page