back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर के निर्देश पर जिला स्तरीय पेंशन निराकरण शिविर में 53 प्रकरणों का हुआ त्वरित निराकरण…


राजनांदगांव – कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर 10 एवं 11 जनवरी 2022 को जिला कोषालय राजनांदगांव में जिला स्तरीय पेंशन निराकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आहरण एवं संवितरण अधिकारियों द्वारा 63 प्रकरण प्रस्तुत किए गए।

Advertisements

जिनमें से 53 प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया। कलेक्टर श्री सिन्हा द्वारा पेंशनरों को लाभ दिलाने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके परिपालन में कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए शिविर का आयोजन कर पेंशनरों को लाभ दिलाया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page