
राजनांदगांव 30 नवम्बर 2021। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर अवैध धान परिवहन पर जिले में कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में आज डोंगरगढ़ विकासखंड के बोरतलाव अंतर्गत सीमावर्ती चेकपोस्ट में आज सुबह महाराष्ट्र तुमसर से उरला रायपुर की ओर जाते हुए एक ट्रक जिसमें करीबन 410 बोरी अवैध धान पाया गया। जिसमें दस्तावेज का परीक्षण कर अवैध धान परिवहन से संबधित जानकारी राजस्व अधिकारियों और कृषि उपज मंडी विभाग को सूचित किया गया है और अवैध धान जब्त किया गया।
Advertisements

Advertisements










































