
*कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे आज नालंदा परिसर निर्माण स्थल का जायजा लेकर निर्माण कार्य चालू करने ड्राईंग डिजाईन *देने अधिकारियों को दिये निर्देश
मोतीपुर अण्डर ब्रिज का जायजा लेकर सम्पवेल की सफाई करने तथा मोटर दुरूस्त रखने किये निर्देशित
राजनांदगांव 27 मई। निगम सीमाक्षेत्र निरीक्षण की कडी मंे कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज निर्माधाधीन नालंदा परिसर स्थल एवं मोतीपुर अण्डर ब्रिज का जायजा लेकर नालंदा परिसर के लिए ले-आउट देने तथा अण्डर ब्रिज के सम्पवेल सफाई कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. भुरे ने आज सुबह निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा के साथ निगम के विकास कार्यो के निरीक्षण की कडी में नालंदा परिसर निर्माण के लिए उर्जा पार्क के बाजू चयनित स्थल का जायजा लेकर संबधित ठेकेदार को ले-आउट देने के निर्देश कार्यपालन अभियंता को दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को उच्च पद प्राप्त करने तैयारी करने सर्वसुविधायुक्त लायबे्ररी के लिए शासन द्वारा नालंदा परिसर निर्माण करने स्वीकृति प्रदान किए है,

जिसका शासन स्तर पर प्रक्रिया उपरांत गत दिनो माननीय विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह द्वारा भूमिपूजन कर जल्द निर्माण शुरू करने कहा गया है। उन्होंने कहा कि डाॅ. साहब के निर्देशानुसार एवं शासन मंशानुरूप नालंदा परिसर का निर्माण करना है, इस संबंध में उन्होंने समय सीमा को ध्यान मे रखकर ठेकेदार को कार्य प्रांरभ करने निर्देशित किए। उन्होंनंे भूमि समतलीकरण कार्य देख अधिकारियो से कहा कि जल्द ले-आउट देकर कार्य मेे तेजी लावे।

मोतीपुर अण्डर ब्रिज का जायजा लेकर कलेक्टर डाॅ. भूरे ने ब्रिज से पानी निकासी के संबंध में जानकारी लेकर कहा कि सम्पवेल की सफाई करे तथा मशीने दुरूस्त रखे, साथ ही अतिरिक्त मशीन रखे ताकि बरसात में ब्रिज से पानी निकासी में रूकावट न हो एवं आवागमन सुचारू रूप से हो सके। निरीक्षण के दौरान कार्यपान अभियंता श्री संजय वर्मा व श्री दीपक खाण्डे सहित तकनीकि अधिकारी उपस्थित थे।









































