
राजनांदगांव – गणतंत्र दिवस के पर्व पर कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्टोरेट में राष्टï्रीय ध्वज फहराया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Advertisements

Advertisements










































