back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने अनुविभागीय एवं तहसील न्यायालय राजनांदगांव का किया निरीक्षण…

  • लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव – कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने अनुविभागीय एवं तहसील न्यायालय राजनांदगांव में प्रकरणों का निरीक्षण किया। उन्होंने कोर्ट में नामांकन, सीमांकन, बंटवारा सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की जांच की। उन्होंने लंबित प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने पक्षकारों से चर्चा की। इस अवसर पर एसडीएम राजनांदगांव श्री मुकेश रावटे, तहसीलदार श्री प्रफुल्ल गुप्ता सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page