back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने अधिकारियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा….

राजनांदगांव 03 नवम्बर 2022। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज अधिकारी कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली। कलेक्टर डोमन सिंह ने अधिकारी-कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। अधिकारियों ने शपथ में कहा प्रतिज्ञा में मेरा विश्वास है कि हमारे देश की आर्थिक, राजनीतिक तथा सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बड़ी बाधा है। मेरा विश्वास है कि भ्रष्टाचार का उन्मूलन करने के लिए सभी संबंधित पक्षों जैसे सरकार, नागरिकों तथा निजी क्षेत्रों को एक साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।

Advertisements

मेरा मानना है कि प्रत्येक नागरिक को सतर्क होना चाहिए तथा उसे सदैव ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों के प्रति वचनबद्ध होना चाहिए तथा भ्रष्टाचार के विरूद्ध संघर्ष  में साथ देना चाहिए। अत: मैं प्रतिज्ञा करता हूं कि जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करूंगा। ना तो रिश्वत लूंगा और ना ही रिश्वत दूंगा। सभी कार्य ईमानदारी तथा पारदर्शी रीति से करूंगा। जनहित में कार्य करूंगा। अपने निजी आचरण में ईमानदारी दिखाकर उदाहरण प्रस्तुत करूंगा। भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की रिपोर्ट उचित एजेंसी को दूंगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा, एसडीएम अरूण वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page