back to top

राजनांदगांव: कलेक्टर ने अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ढाढूटोला, आंतरगांव और छछानपहरी धान खरीदी केन्द्र में किसानों से धान खरीदी की ली जानकारी…

राजनांदगांव- 08 जनवरी 2021। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने विकासखंड अंबागढ़ चौकी के धान खरीदी केन्द्र ढाढूटोला, आंतरगांव और छछानपहरी का निरीक्षण किया और किसानों से धान खरीदी की जानकारी ली। कलेक्टर श्री वर्मा ने धान की गुणवत्ता तथा नापतौल का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि धान की तौलाई करने के स्थान पर पॉलिथिन बिछाए जिससे धान को नुकसान से बचाया जा सके। धान खरीदी केन्द्र में बारदाने की उपलब्धता लगातार कराई जा रही है तथा धान का भी उठाव किया जा रहा है।

Advertisements

धान खरीदी प्रभावित नहीं होनी चाहिए। यह लगातार चलनी चाहिए। जिन किसानों ने अपना पूरा धान बेच दिया है उनका रकबा समर्पण करने के निर्देश समितियों को दिए। उन्होंने कहा कि कोचियों, व्यापारियों का धान नहीं आना चाहिए। इस पर कड़ी निगरानी रखी जाए। कलेक्टर श्री वर्मा धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने आए किसानों से चर्चा की। जोरातराई की किसान श्रीमती आशा बाई ने बताया कि उनके पास ढाई एकड़ खेती है और एक बार में अपना पूरा धान 55 कट्टा बेचने आए है। बांधाबाजार के किसान श्री रूपनारायण ने बताया कि उनके पास 12 एकड़ खेत है और वे दूसरी बार धान बेचने आए हैं।

ढाढूटोला धान खरीदी केन्द्र के समिति प्रबंधक ने बताया कि यहां 1632 किसान पंजीकृत है। जिसमें 1357 किसानों ने अपना धान विक्रय कर लिया है। केन्द्र में 49 हजार 464 क्विंटल धान की खरीदी कर ली गई है। वहीं धान का उठाव लगातार किया जा रहा है। इस अवसर पर एसडीएम मोहला श्री सीपी बघेल, एसडीएम डोंगरगांव श्री हितेश पिस्दा, महाप्रबंधक जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक श्री सुनील वर्मा, नायब तहसीलदार श्री एचएन खुटे, खाद्य निरीक्षक श्री ज्योति साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page