back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उदयपुर के हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण…

वैक्सीन लगवाने आए बुजुर्गों से स्वास्थ्य की ली जानकारी

राजनांदगांव 19 मार्च 2021। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने विकासखंड छुईखदान के ग्राम पंचायत उदयपुर में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीन लगाने आए, लोगों की संधारित पंजी का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने वैैक्सीन लगाने आए ग्रामीणों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। ग्राम खुटेरीकला के 80 वर्ष के बुजुर्ग श्री रामनाथ वैक्सीनेशन लगाने सेंटर में आए थे। उन्होंने वैक्सीन लगा ली थी।

Advertisements

कलेक्टर के पूछने पर उन्होंने बताया कि वैक्सीन लगाने के बाद वे पूरी तरह स्वस्थ हंै। उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई है। डॉक्टरों ने वैक्सीन लगाने के बाद आधा घंटा आराम करने कहा है। वहीं श्री बिसालिक 70 वर्ष, श्री उभयराम 76 वर्ष, श्री सुखदेव और श्री सुंदर लाल सभी उदयपुर के निवासी है। वैक्सीन लगाने के बाद प्रतीक्षा कक्ष में विश्राम कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगाने के बाद मन में भय नहीं है और कोविड-19 की सुरक्षा के लिए प्रोटोकाल का भी पालन करेंगे। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि गांव में अन्य लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक करें। यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसकी सभी को जानकारी दें।


कलेक्टर श्री वर्मा ने वैक्सीनेशन सेंटर उदयपुर में वैक्सीनेशन कक्ष, महिला एवं पुरूष प्रतीक्षा कक्ष तथा हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर के प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए सरपंच, सचिव के माध्यम से प्रचार-प्रसार करें।

पेंशन हितग्राही जिनकी उम्र 60 साल से अधिक है, उन सभी का वैक्सीनेशन कराएं। इस अवसर पर एसडीएम छुईखदान श्री लवकेश धु्रव, पीडब्ल्यूडी एसडीओ छुईखदान श्री एसजी चौहान, सीईओ जनपद छुईखदान श्री प्रकाशचंद्र तारम, तहसीलदार श्री प्रफुल्ल गुप्ता, बीईओ श्री एचडी कोसरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page