राजनांदगांव : कलेक्टर ने ऊर्जा संरक्षण के महत्व की दी जानकारी…

ऊर्जा संरक्षण पर आधारित कलेण्डर का किया विमोचन
राजनांदगांव 14 दिसम्बर 2021। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों को ऊर्जा संरक्षण के महत्व के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान सभी अधिकारियों ने ऊर्जा संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिन्हा ने ऊर्जा संरक्षण पर आधारित कलेण्डर का विमोचन किया।