back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने किया सीएमएचओ कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण…


राजनांदगांव 18 जून 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने गुरूद्वारा चौक स्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग उपस्थित थे।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में जर्जर छतों एवं दीवालों का निरीक्षण कर कार्यालय को अस्थायी तौर पर महिला प्रशिक्षण केन्द्र गौरव पथ में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यालय की साफ-सफाई एवं फाईलों के रख-रखाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों के आधार बेस उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। इस दौरान आयुक्त नगर पालिक निगम श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page