back to top

राजनांदगांव: कलेक्टर ने कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर में तैयारियों का लिया जायजा, मेडिकल कालेज पेण्ड्री एवं मातृ शिशु हास्पिटल बसंतपुर में होगा टीकाकरण…

राजनांदगांव- कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने आज मेडिकल कालेज पेण्ड्री में कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने वहां टीकाकरण कक्ष, निगरानी कक्ष के अंतर्गत महिला एवं पुरूष कक्ष, प्रतीक्षा कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंंने सेंटर में पेयजल, बैठक व्यवस्था, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दवाईयों की उपलब्धता के साथ ही टीकाकरण कराने वाले व्यक्तियों को निगरानी में रखने के लिए कहा। उन्होंने वैक्सीनेशन सेंटर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। वैक्सीनेशन सेंटर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए टीकाकरण करने के निर्देश दिए।

Advertisements

कलेक्टर श्री वर्मा ने बसंतपुर स्थित मातृ शिशु हास्पिटल कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर का भी निरीक्षण किया। वहां उन्होंने टीकाकरण कक्ष, निगरानी कक्ष, प्रतीक्षा कक्ष, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि 16 जनवरी 2021 को कोविड-19 वैक्सीनेशन की तैयारियां की जा रही है। जिले में कोविड वैक्सीनेशन के लिए कोवी शिल्ड वैक्सीन की कुल 8 हजार 590 डोज वैक्सीन प्रथम लाट में प्राप्त हुई है। जिन्हें प्रथम चरण में कुल 14 हजार 510 हितग्राहियों को लगाया जाना है।

निरीक्षण के दौरान डीन मेडिकल कॉलेज श्रीमती रेणुका गहिने, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, नोडल अधिकारी टीकाकरण श्री विरेन्द्र सिंह, डीपीएम श्री गिरिश कुर्रे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल कुमरे, डॉ. अजय कोसम, डॉ. अरविंद चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page