back to top

राजनांदगांव: कलेक्टर ने कोचिंग क्लासेस, ट्यूशन के संचालन की दी अनुमति, रविवार को रात्रि 8 बजे तक दुकान खोलने की छूट प्रदान की गई…


राजनांदगांव 29 जून 2021। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने वर्तमान में जिले में कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार कमी को देखते हुए आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए राजनांदगांव जिले अंतर्गत सभी कोचिंग क्लासेस, ट्यूशन के संचालन की अनुमति कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन के शर्तों के अधीन दी है। इसी प्रकार रविवार को अपरान्ह 2 बजे तक दुकानें खोले जाने की छूट दी गई थी जिसकी समय-सीमा में वृद्धि करते हुए रात्रि 8 बजे तक की गई है।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page