back to top

राजनांदगांव  : कलेक्टर ने कृष्ण कुंज का किया अवलोकन…

स्थानीय सहभागिता से यहां रोपित पौधों की देखभाल करने के लिए कहा
कलेक्टर ने गोबर पेंट यूनिट स्थापना के लिए प्राथमिक तौर पर स्थान का किया निरीक्षण
आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

राजनांदगांव 19 अक्टूबर 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज कौरिनभाटा स्थित कृष्ण कुंज का अवलोकन किया। कलेक्टर ने कहा कि शासन की पहल पर शहर के मध्य में कृष्ण कुंज का निर्माण किया गया है और यहां मिश्रित प्रजाति के लगभग 500 पौधे लगाएं गए हैं। इससे यहां के रहवासियों को एक सुकून भरा स्थान मिलेगा। स्थानीय सहभागिता से यहां रोपित पौधों की देखभाल करने के साथ ही कृष्ण कुंज को और सुंदर बनाएं। उन्होंने वहां ओपन जिम का भी मुआयना किया।

Advertisements

इस दौरान नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कृष्ण कुंज में बरगद, पीपल, आवला, नीम, कदम, मौलश्री, जामुन, आम, बेल, शहतूत, इमली, अमरूद, रूद्राक्ष, लाल चंदन सहित विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाएं गए हैं।


गौठानों को आर्थिक दृष्टिकोण से सुदृढ़ बनाने के लिए शासन द्वारा गोबर पेंट निर्माण को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज लखोली स्थित गौठान का जायजा लिया। उन्होंने वहां गोधन न्याय योजना के तहत बनाए जा रहे वर्मी कम्पोस्ट निर्माण का अवलोकन किया। कलेक्टर ने वहां गोबर पेंट यूनिट स्थापना के लिए प्राथमिक तौर पर स्थान का निरीक्षण किया।

उन्होंने नगर निगम आयुक्त को यहां गोबर पेंट निर्माण के लिए मशीन लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोबर पेंट के लिए यह जरूरी है कि गौठान से रोड कनेक्टिीविटी अच्छी होनी चाहिए। इसके साथ ही पर्याप्त पानी तथा विद्युत का कनेक्शन होना चाहिए। उन्होंने समूह की महिलाओं के लिए वर्किंग शेड का निर्माण करने के लिए कहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page