back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने ग्राम सुरगी के बिहान की महिलाओं द्वारा किए जा रहे मुर्गीपालन कार्य की प्रशंसा की….

  • ग्राम सुरगी में मुर्गीपालन व्यवसाय का किया अवलोकन

राजनांदगांव कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत कार्य कर रही सरस्वती स्वसहायता समूह की सदस्य श्रीमती रेणुका ढीमर के मुर्गीपालन व्यवसाय का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री सिन्हा को श्रीमती रेणुका ढीमर ने बिहान योजना से जुड़कर हुए लाभ की जानकारी दी।

Advertisements

ढीमर बताया कि 3 वर्ष पूर्व बिहान के माध्यम से मुर्गीपालन व्यवसाय की शुरूआत की। इसके साथ ही लाभ की दृष्टि से कड़कनाथ यूनिट भी प्रारंभ किए। शासन के सहयोग से हमें हेचरी मिला, जिससे चूजे निकाले जाते हंै। उन्होंने बताया कि अभी तक 10 लाख से अधिक का व्यवसाय किया जा चुका है और जिले के बाहर से भी कड़कनाथ चूजे की डिमांड होती है।

कलेक्टर ने रेणुका ढीमर एवं समूह के सदस्यों के कार्य की प्रशंसा करते हुए इस कार्य को और बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने एनआरएलएम टीम को इसे मॉडल के रूप में पूरे जिले का उदाहरण बनाने तथा अन्य समूह के सदस्यों को भी इस प्रकार से कड़कनाथ यूनिट प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, एसडीएम मुकेश रावटे, जनपद पंचायत सीईओ एसके ओझा, एसडीओ आरईएस बघेल एवं एनआरएलएम से सुशील श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page