back to top

राजनांदगांव: कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस की तैयार के मद्देनजर दिग्विजय स्टेडियम में तैयारियों का लिया जायजा…

गणतंत्र दिवस समारोह में बैठक व्यवस्था, वाहन पार्किंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी सहित अन्य व्यवस्था के सुचारू संचालन के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राजनांदगांव 22 जनवरी 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने गणतंत्र दिवस की तैयार के मद्देनजर दिग्विजय स्टेडियम में तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमापूर्ण आयोजन के लिए सभी अधिकारी आवश्यक तैयारी करना सुनिश्चित करेंगे।

 उन्होंने दिग्विजय स्टेडियम के प्रांगण में ध्वजारोहण स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह में बैठक व्यवस्था, वाहन पार्किंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी सहित अन्य व्यवस्था के सुचारू संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल, साऊंड सिस्टम, मंच संचालन, साज-सज्जा के संबंध में जानकारी ली। 

उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपा। उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा शासन की फ्लैगशिप योजनाओं एवं नवाचार पर आधारित झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरण के लिए क्रमानुसार व्यवस्था बनाने के लिए कहा। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एडीएम राजनांदगांव श्री गौतम पाटिल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।