
समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने कहा
Advertisements

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापना के लिए किए जा रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्माण कार्य के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य को समय-सीमा में गुणवत्र्तापूर्ण कार्य करने कहा।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टोरेट परिसर में रानी श्रीमती सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास निधि द्वारा 9 लाख 77 हजार रूपए की लागत से छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री अमिय श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।









































