back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने छुरिया विकासखंड के ग्राम कल्लूबंजारी गौठान का किया निरीक्षण…

गौठान में नियमित रूप से गोबर की खरीदी करने कहा

Advertisements

गौठान से जुड़ी स्वसहायता समूह की महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोडऩे कहा

राजनांदगांव – कलेक्टर श्री डोमन सिंह गत दिवस छुरिया विकासखंड के ग्राम कल्लूबंजारी गौठान का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ग्राम कल्लूबंजारी के गौठान में समूह की महिलाओं से रूबरू हुए और उन्हें अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वहां उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट निर्माण का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि गौठान सक्रिय रहना चाहिए और नियमित रूप से गोबर की खरीदी होते रहना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोडऩे के लिए कहा। उन्होंने मुर्गीपालन, बटेरपालन, बकरीपालन, मत्स्य पालन करने एवं सामुदायिक बाड़ी विकसित करने कहा।

कलेक्टर ने कहा कि आजीविका संवर्धन के लिए गौठान योजना संचालित किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों को स्थापित रोजगार निर्मित करने में मदद मिल रही है। उन्होंने समूह को गोबर खरीदी से लेकर आजीविका मिशन के तहत बहुआयामी गतिविधियों का संचालन करने के सुझाव दिए। कलेक्टर ने कहा कि यह ऐसी योजना है, जिसके माध्यम से हम अपने गांव और घर में ही रहकर कई प्रकार की योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके जरिए रोजगार के साथ-साथ आमदनी का अच्छा स्रोत निर्मित कर सकते हैं। इस मौके पर एसडीएम डोंगरगांव श्री सुनील नायक, जनपद सीईओ श्री प्रतीक प्रधान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page