back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने डोंगरगांव के स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण…

राजनांदगांव 13 अक्टूबर 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने विधानसभा डोंगरगांव एवं खुज्जी के लिए शासकीय डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगांव में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था का जायजा लिया।

Advertisements

उन्होंने स्ट्रांग रूम की सारी व्यवस्था को दुरूस्त किए जाने का निर्देश दिया। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगे कर्मी को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से नियंत्रण रखना है। उन्होंने कहा कि यहीं से पोलिंग पार्टी को सामग्री वितरण की जायेगी तथा पार्टी रवाना की जायेगी।

उन्होंने मतदान पेटियों की सुरक्षा, बैरिकेटिंग, पुलिस बल एवं निगरानी के लिए पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरों का प्रबंधन करने के निर्देश दिए।

Advertisements

You cannot copy content of this page