back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र में बारिश से धान की सुरक्षा के लिए सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश…

राजनांदगांव 29 दिसम्बर 2021। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले में असामयिक बारिश से धान की सुरक्षा के लिए धान खरीदी केन्द्र में की जा रही व्यवस्था की समीक्षा की। कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि बेमौसम बारिश की संभावना को देखते हुए धान खरीदी केन्द्रों में हरसंभव उपाय किए गए हैं। धान को नुकसान से बचाने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने सभी अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ धान खरीदी केन्द्र में बारिश से बचाव के लिए सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण के निर्देश दिए।

Advertisements

उन्होंने कहा कि धान खरीदी सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है। एसडीएम, तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक सहित सभी अधिकारी धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि बारिश से धान की क्षति नहीं हुई है। धान का उठाव लगातार किया जा रहा है, साथ ही धान खरीदी लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में पानी जमा नहीं होना चाहिए। पानी निकासी के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करें। धान खरीदी केन्द्र में ड्रेनेज और तारपोलिन की व्यवस्था लगातार बनी रहे। स्टेकिंग हुए सभी धान को तारपोलिन से ढककर रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर सिन्हा ने असमायिक वर्षा से फसलों को और घरों को हुए नुकसान का त्वरित आंकलन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर फसल को नुकसान हुआ है, वहां त्वरित आंकलन कर फसल बीमा और आरबीसी 6-4 के तहत लाभान्वित करने कार्य करें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, एसडीएम राजनांदगांव अरूण वर्मा, जिला खाद्य अधिकारी भूपेन्द्र मिश्रा, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सुनील वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page