back to top

राजनांदगांव: कलेक्टर ने नागरिकों से की पौधरोपण की अपील…

जिले में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत 70 एकड़ भूमि पर किया जा रहा पौधरोपण

 पौधरोपण का लें संकल्प

राजनांदगांव। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सभी नागरिकों से पौधरोपण की अपील की है। उन्होंने सभी नागरिकों से आव्हान करते हुए कहा है कि वृक्षारोपण अभियान में शामिल होकर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन में अपनी भागीदारी निभाएं।

शुद्ध वायु जीवन के लिए अपरिहार्य है, इसकी महत्ता को समझते हुए आइये हम सब पौधरोपण का संकल्प लें। हरी भरी धरती से जैवविविधता कायम है, वहीं प्रकृति के संरक्षण से पर्यावरण संतुलन बना रहेगा। गांव के साथ ही शहरों में भी सघन पौधरोपण की जरूरत है। पौधरोपण के साथ ही पौधे की सुरक्षा का ध्यान रखने की जरूरत है।

गौरतलब है कि जिले में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत 70 एकड़ भूमि पर पौधे लगाए जा रहे हैं। वहीं इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी जिले में पौधरोपण किया जाएगा।