back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने नागपुर में कोविड-19 के बढ़ते हुए केस के मद्देनजर ली आपात बैठक…

बार्डर में विशेष रूप से मॉनिटरिंग करने के दिए निर्देश

त्यौहारों पर भीड़ न करें एवं सभी आवश्यक सावधानी रखें

राजनांदगांव – कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज सीमावर्ती राज्य महाराष्ट्र के नागपुर में कोविड-19 के बढ़ते हुए केस के मद्देनजर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की आपात बैठक ली। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि नागपुर में कोविड-19 के बढ़ते हुए केस चिंताजनक है, महाराष्ट्र बॉर्डर पर होने से अधिक सावधानी की जरूरत है। सभी नागरिक कोविड-19 के लिए आवश्यक सावधानी रखें, प्रोटोकॉल का पालन करें तथा टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि लोग त्यौहारों पर भीड़ न करें एवं सभी आवश्यक सावधानी रखें।

उन्होंने बार्डर में विशेष रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। नगर निगम आयुक्त को बस स्टैण्ड एवं शहरी क्षेत्रों में निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉण् मिथलेश चौधरी ने कहा कि पिछले 10 दिनों में कोरोना का ग्राफ बढ़ा है। सभी को सावधानी रखने एवं टेस्टिंग बढ़ाने की जरूरत है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह, एसडीएम श्री मुकेश रावटे, ई-जिला प्रबंधक श्री सौरभ मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। वीडियो काफे्रसिंग के जरिए सभी एसडीएम जुड़े रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page