back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की तैयारी के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

राजनांदगांव – कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजनांदगांव विधानसभा में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम तैयारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी राजस्व एवं जिला स्तरीय अधिकारी कार्यक्रम की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने पंडाल एवं मंच के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी की ड्यूटी लगाई तथा आवश्यक निर्देश दिए। सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को प्रवेश पास जारी करना महत्वपूर्ण है।

अतिथियों के लिए पेयजल, स्वल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी सक्रियता से कार्य करें तथा समन्वय बनाए रखें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, एसडीएम राजनांदगांव श्री अरूण वर्मा उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page